फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अनिल हत्याकांड...रिटौली गांव में डर का माहौल, गैंगवार के डर से लोग खामोश

Mon, 02 Jun 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ताबड़तोड़ 8 गोलियां मारकर की गई अनिल की हत्या के बाद से रिटौली गांव में खामोशी छाई हुई है। गैंगवार के चलते हुई अनिल की हत्या पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। वजह, दोनों गैंग गांव से ही हैं। इसलिए लोग इस रंजिश से अपने आपको दूर रखना चाहते हैं। अनिल के घर भी लोग सांत्वना देने जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों को डर है कि गैंगवार में उनका नाम न सामने आ जाए।
विज्ञापन

अनिल के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि 10वीं पास अनिल खेतीबाड़ी करता था। हर रोज की तरह रविवार की सुबह वह बाइक पर खेत जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने घेरकर अनिल को ताबड़तोड़ गोलियां मारीं। इससे अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इधर, वारदात से अनिल के परिवार में डर का माहौल है। संभावित गैंगवार की आशंका के चलते पुलिस ने गांव में एक गार्द तैनात कर दी है। गांव के बस अड्डे से लेकर गलियों में पुलिस की तरफ से गश्त की जा रही है।
विज्ञापन

घरों के बाहर बैठे ग्रामीण, पूरी तरह खामोश
वारदात के बाद गांव में डर के माहौल का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रविवार को लोग घरों के बाहर बैठे तो मिले, लेकिन किसी ने कोई बात नहीं की। यहां तक कि लोग एक-दूसरे से वारदात को लेकर कोई बात नहीं कर रहे हैं।
कारोर व निंदाना गांव में भी लंबे समय से चल रही गैंगवार
रिटौली के अलावा जिले के गांव कारोर व निंदाना में भी लंबे समय से गैंगवार चल रहा है। 2001 से चल रही कारोर की गैंगवार में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। एक तरफ छाजू तो दूसरी तरफ अनिल छिप्पी गैंग है। दोनों गैंग के अब ज्यादातर सदस्य मारे जा चुके हैं या जेल में हैं। इसके अलावा निंदाना में डीसी व गोदू गैंग के बीच रंजिश चल रही है। साथ ही सैमाण व कंसाला में लंबी रंजिश का इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें