01सीटीके47...जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत: परिजन
रोहतक। सेक्टर-4 की निवासी आराधना तेहलान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश का नाम रोशन किया है। भारतीय टेनिस की उभरती हुई सितारा श्रीलंका में आयोजित एशियन टेनिस फेडरेशन (एटीएफ) अंडर-12 दक्षिण एशिया टूर्नामेंट 2025 में भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहीं, जहां उन्होंने टीम को विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आराधना ने अपनी शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान, नेपाल और मालदीव के खिलाफ 3-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज करने में मदद की। फाइनल में श्रीलंका को 1-0 से हराकर भारतीय टीम ने अगस्त 2025 में सिंगापुर में होने वाली एशियन अंडर-12 फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
आराधना ने फरवरी 2025 में जूनियर नेशनल्स में भी जीत हासिल की थी और वर्तमान में भारत में U-12 कैटेगरी में नंबर 1 रैंकिंग पर हैं। आराधना निजी स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा हैं।