फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से बच्चा चुराने का प्रयास, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में देर रात करीब एक बजे बच्चा चोरी करने के प्रयास पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने मौके से कथित तौर पर बच्चा चोर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब के नशे में होने और उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी थी, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर पकड़े युवक को हिरासत में ले लिया व मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना के अतिरिक्त प्रभारी सुशीला ने बताया कि उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से बैैंक्वेट हॉल में बच्चा चोरी करने के आरोप में युवक के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी। वही बच्चे के परिजनों ने बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां पर करीब 5 अनजान लोग उसके 4 साल के बेटे को अपनी ओर खींच रहे थे व उसके साथ फोटो खिंचवाने की जिद कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि बच्चा उनसे छूटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह छोड़ नहीं रहे थे। इसी दौरान परिजनों की नजर बच्चे पर पड़ी और उन्होंने उन अनजान लोगों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके भाई की शादी है, बच्चे के साथ वह फोटो खींचना चाह रहे हैं। अनजान लोगों की बातों में संदेह होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया व बच्चा चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पकड़ लिया। मौके से चार युवक खुद को छुड़वा कर भाग निकले। परिजनों ने बैंक्वेट हॉल के बाहर आकर देखा कि उन अनजान युवकों की गाड़ी बाहर खड़ी थी, जिसमें कई ब्लेजर (कोट) भी थे। जिस पर परिजनों ने आशंका जताई कि यह युवक नए कपड़े डाल कर किसी भी शादी समारोह में शामिल हो जाते हैं व वहां अकेले खेल रहे बच्चों की या तो फोटो कर लेते हैं या फिर उन्हें चुरा लेते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें