फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में वर्ल्ड चैंपियनशिप समारोह में अमित पंघाल थामेंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले रोहतक के मायना गांव के बॉक्सर अमित पंघाल अब वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्हें भारतीय बॉक्सिंग संघ की ओर से भारतीय टीम का ध्वज वाहक नियुक्त किया गया। चैंपियनशिप में रोहतक से दो बॉक्सर भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इनमें 52 किलो में भारवर्ग में अमित पंघाल के अतिरिक्त 91 किलो भारवर्ग में संजीत शामिल हैं।
विज्ञापन

सात से 21 सितंबर तक रूस के येकात्रिनबुर्ग में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रविवार अल सुबह भारतीय टीम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रूस के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय बॉक्सिंग टीम रूस में खुद को वहां के मौसम के अनुसार ढालने के लिए चैंपियनशिप से लगभग एक सप्ताह पहले रवाना हुई है। इसी बीच भारतीय खिलाड़ी खुद को वहां के खान-पान, रहन-सहन के अनुरूप ढाल लेंगे।
पहली बार रिंग में उतरेंगे आठ भारवर्ग के बॉक्सर
एमच्योर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (एआईबीए) ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भार वर्गों में कटौती की है। चैंपियनशिप में पहली बार दस की जगह आठ भारवर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। ये वे ही आठ भारवर्ग होंगे, जो 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल हैं। एआईबीए ने वर्ल्ड चैंपियनशिप व ओलंपिक खेलों से 49 किलो भारवर्ग व 60 किलो भारवर्ग को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

ये है भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम में शामिल खिलाड़ी
भारतीय पुरुष बॉक्सिंग टीम में 52 किलो भारवर्ग में रोहतक के अमित पंघाल, 57 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड के कवींद्र सिंह बिष्ट, 63 किलो भारवर्ग में भिवानी के मनीष कौशिक, 69 किलो भारवर्ग में उत्तराखंड के दुर्योधन सिंह नेगी, 75 किलो भारवर्ग में हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार, 81 किलो भारवर्ग में राजस्थान के बृजेश यादव, 91 किलो भारवर्ग में रोहतक के संजीत और 91 प्लस भारवर्ग में यूपी के सतीश शामिल हैं।
एक सितंबर को ही एक वर्ष पहले जीता था एशियन में गोल्ड
भारतीय बॉक्सिंग संघ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के अनुसार ठीक एक वर्ष पहले आज के ही दिन यानी एक सितंबर 2018 को अमित पंघाल ने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड जीता था। अमित ने टूर्नामेंट में 49 किलो भारवर्ग में खेलते हुए यह पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें