फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कड़ाके की ठंड के बीच आदेशों के विपरीत चार निजी स्कूल खुले मिले

Wed, 17 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मानसरोवर कॉलोनी ​स्थित टोडलर्स प्लेनट प्ले स्कूल में छूट्टी होने के बाद निकालते विद्यार्थी। संव
विज्ञापन
रोहतक। हाड़ कंपाने वाली ठंड में मासूम बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है। ठिठुराती ठंड में सुबह करीब 8 बजे बच्चे स्कूल के लिए रवाना होते हैं। दोपहर 12:50 तक पढ़ाई के बाद वापस घर रवाना होते हैं। शून्य की ओर लुढ़कते पारे में निजी स्कूल संचालक नियमों के विपरीत स्कूल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग व प्रशासन की ओर से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हुए हैं। इन निर्देशों की निजी स्कूल संचालक धड़ल्ले से धज्जियां उड़ा रहे हैं। अमर उजाला ने मंगलवार को शहर के विभिन्न प्री-प्राइमरी व प्राइमरी स्कूलों का जायजा लिया तो यह चार स्कूल खुले मिले।
मंगलवार सुबह 11 बजे टीम शहर में निकली। पहले डीएलएफ स्थित शाइनिंग स्टार स्कूल का दौरा किया। यहां कक्षा चार तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा लगाई गई थी। सर्दी के अवकाश के चलते स्कूल बंद नहीं करने का कारण जाना तो स्कूल प्रभारी ने कहा कि हमारे पास ऊपर से आदेश नहीं आए हैं। आदेश आएंगे तो अवकाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 12 बजे इसी स्कूल की दूसरी शाखा में भी स्कूल खुला मिला। यहां स्कूल प्रभारी ने दावा किया कि आसपास के बच्चों के माता-पिता उन्हें स्कूल में छोड़ गए हैं। करीब एक बजे मानसरोवर कॉलोनी स्थित टोडलर प्लेनेट स्कूल की छुट्टी होने के चलते बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर जाते दिखाई दिए। अभिभावकों से बात की तो उन्होंने स्कूल खुलने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

कहीं भी कोई स्कूल नहीं खुला है: दीपिका सैनी
प्रशासन ने आदेशानुसार शीतकालीन अवकाश 20 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इस कारण सारे स्कूल बंद है। प्ले स्कूल भी बंद है। कहीं भी कोई स्कूल नहीं खुला है।
-दीपिका सैनी, जिला एवं बाल विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें