चिल्ड्रेन-डे पर नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों के लिए अमर उजाला की ओर से कराई गई ‘साल्व पजल एंड विन प्राइजिज प्रतियोगिता’ के विजेताओं को क्रिसमस पर उपहार दिए गए।
आईएमटी स्थित अमर उजाला के कार्यालय में शुक्रवार शाम को जेड ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन कम मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. चंद्र गर्ग और बिजनेस डेवलेपमेंट मैनेजर डॉ. भूपेश सैनी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें झंग कॉलोनी निवासी और डीएवी पब्लिक स्कूल के पहली कक्षा के छात्र चित्रेश आहूजा को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दी गई।
आसन निवासी और द सिल्वर ओक स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र विवेक हुड्डा को द्वितीय स्थान हासिल करने पर टेबल कुर्सी दी गई। इसी के साथ, भालौठ पाना माजरा और जेड ग्लोबल स्कूल के एलकेजी कक्षा के छात्र दक्ष को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर स्कूल बैग दिया गया।
अमर उजाला की ओर से पहला इनाम पाकर बहुत अच्छा लगा है। मेरा परिवार करीब दो साल से अमर उजाला के साथ जुड़ा है।
- चित्रेश आहूजा, प्रथम विजेता।
मेरा परिवार पिछले 15 वर्ष से अमर उजाला से जुड़ा है। यह अखबार बहुत ही सामाजिक कार्य करता है। टेबल और मेज ईनाम के रूप में पाकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।
- विवेक हुड्डा, द्वितीय विजेता।
घर में छह महीने से अमर उजाला आ रहा है। क्रिसमस पर उपहार के रूप में स्कूल बैग मिला। यह सम्मान पाकर बेहद खुश महसूस कर रहा हूं।
- दक्ष, भालौठ।