संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जिलास्तरीय कला उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कला उत्सव की एकल नृत्य विधा में टिटौली के पीएमश्री राजकीय विद्यालय के छात्र अमन ने प्रथम, महम पीएमश्री राजकीय विद्यालय की छात्रा करिश्मा ने द्वितीय व इस्माईला राजकीय विद्यालय की छात्रा निधि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
एकल वोकल म्यूजिक में मॉडल टाउन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मनीष ने प्रथम, महम पीएमश्री राजकीय विद्यालय की छात्रा पायल ने द्वितीय व खरक जाटान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नंदिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जिला परियोजना समन्वयक बिजेंद्र हुड्डा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बच्चों को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इंस्ट्रयूमेंटल म्यूजिक में गिरावड़ के दुष्यंत प्रथम
जिलास्तरीय कला उत्सव के कंपोनेंट इंचार्ज सहायक परियोजना समन्वयक सुरेंद्र दहिया ने बताया कि ग्रुप वॉकल म्यूजिक में मॉडल टाउन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनावठी द्वितीय व महम पीएमश्री राजकीय विद्यालय की टीम तृतीय रही।
इंस्ट्रयूमेंटल म्यूजिक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिरावड़ के छात्र दुष्यंत ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंस्ट्रयूमेंटल म्यूजिक प्रक्शन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनियानी के रमन प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोखरा की नैना द्वितीय रही।
आर्केस्ट्रा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा की टीम प्रथम, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनियानी की टीम तृतीय रही।
समूह नृत्य में घरौठी विद्यालय की टीम रही प्रथम
समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौठी की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला की टीम तृतीय रही।
थिएटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरावड़ की टीम द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौठी की टीम तृतीय रही।
दृश्य कला में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिटौली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड तृतीय रहा।