फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फंदे से लटका मिला 34 वर्षीय युवक का शव

Thu, 18 Sep 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
34 कलानौर में युवक द्वारा आत्महत्या करने के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल प्रभारी डॉ सरोज दहिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलानौर। रोहतक-भिवानी मार्ग पर रिद्धि सिद्धि होटल के सामने निर्माणाधीन मकान में बुधवार सुबह 34 वर्षीय भारत पुत्र रामसिंह निवासी कलानौर का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। बुधवार सुबह 8 बजे इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने जांच कर परिजनों की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी।
पत्नी संतोष के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, परिजनों ने पत्नी पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि भारत ने पिछले दिनों 2.96 करोड़ की जमीन बाईपास पर बेची थी। 15 दिन पहले भारत ने स्कॉर्पियो गाड़ी भी निकलवाई थी।
विज्ञापन

पुराना मकान बेचकर रोहतक-भिवानी मार्ग स्थित न्यू काॅलोनी में घर का निर्माण कराया जा रहा है। पत्नी से काफी समय से अनबन चल रही थी। इनका 10 वर्षीय बेटा है। घटना की सूचना मिलने पर एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि भारत की पत्नी के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। शव पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें