फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, एसडीओ ने उखड़वाई

Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महम के गांव निंदाना में सड़क निर्माण का निरीक्षण करते ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी व अन्य। सं
विज्ञापन
महम। पीडब्ल्यूडी की निंदाना गांव के अंदर से होकर गुजरने वाली सड़क का पुनर्निर्माण कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क मानक के आधार पर नहीं बनाई जा रही है। उसमें घटिया सामग्री लगाई जा रही है। सोमवार को ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने सड़क का निरीक्षण कर विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि ठेकेदार पत्थर के स्थान बालू रेत का प्रयोग कर रहा है। इसके अलावा रोड रोलर से समतल किए बगैर ही इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जा रही है। बिना रोड़ा डाले अगर टाइल्स बिछाई जाती है तो रोड जल्दी ही उबड़-खाबड़ हो जाएगा।
शिकायत के बाद विभाग के एसडीओ जगजीत मलिक व जेई मंजीत ने सड़क की जांच तथा गलत तरीके से बनाई गई सड़क को उखड़वा कर नए सिरे से मानकों के आधार पर बनाने के आदेश दिए। एसडीओ जगजीत मलिक का कहना था ग्रामीणों की शिकायत के बाद पड़ताल की गई है। कुछ अनियमितताएं मिली थीं। उनको दोबारा से ठीक करवा दिया गया है। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें