फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप, डीएसपी को दी शिकायत, कहा- मारने की दी जाती है धमकी

Fri, 22 Apr 2022 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

रेलवे रोड के समीप मोबाइल और सीएससी सेंटर चलाने वाले ने पुलिस को शिकायत दी है। इस संबंध में डीएसपी ने कहा है कि उन्होंने सिटी थाना एसएचओ को जांच के लिए कहा है। 
विज्ञापन
धर्मांतरण - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में रेलवे रोड के समीप मोबाइल और सीएससी सेंटर चलाने वाले दीपक ने एक विशेष धर्म के लोगों पर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसके पास आने वाला व्यक्ति अकसर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता है और उसके ही धर्म की बुराई करता था। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती है। इस पर गुरुवार को डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र कुमार को शिकायत भी दी गई है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता दीपक ने बताया कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव लगभग दो महीने से बनाया जा रहा है। इससे परेशान होकर उसने इसकी जानकारी स्थानीय निवासी मयंक जैन को दी। इस पर मयंक ने वीएचपी कार्यकर्ता से इस विषय पर बातचीत की और डीएसपी को अपनी शिकायत दी है।

इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मयंक जैन ने बताया की अकसर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। उसके बच्चे को भी गलत बोला गया है। इन लोगों से कई लोग परेशान हैं। पुलिस प्रशासन को इनकी पहचान करके आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह भी ऐसे लोगों पर नजर रखें। मयंक जैन ने आरोप लगाया कि इनमें कुछ संदिग्ध लोग भी हैं जोकि पिछले दिनों कोरोना काल में यहां आए थे। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई थी। इस समस्या पर हुई बैठक में गुरुवार को स्थानीय पार्षद के पति अमित जैन, संजय सिंगला, श्रवण कुमार जिला अध्यक्ष वीएचपी, कुणाल वाल्मीकि बजरंग दल व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
 

युवक की शिकायत मिली है। इस पर सिटी एसएचओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। - डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी, मुख्यालय

युवक की शिकायत आई है। इस पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आता है उस हिसाब से अगली कार्रवाई की जाएगी। - राकेश सैनी, एसएचओ, सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें