फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगा सर्व कर्मचारी संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कर्मचारी संघों एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की 28 व 29 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बढ़ चढ़कर शामिल होगा। यदि एक मार्च तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल का निपटान नहीं हुआ तो दो मार्च को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया जाएगा। यह फैसला रविवार को कर्मचारी भवन में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा की अध्यक्षता में लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, जिला प्रधानों व सचिवों, विभागीय यूनियनों एवं एसोसिएशन के राज्य प्रधान व महासचिव शामिल हुए। फैसला हुआ कि दो दिवसीय हड़ताल को राज्य में सफल बनाने के लिए 26 फरवरी को सभी जिला कार्यकारिणी की बैठकें होंगी। इसके साथ ही सभी विभागीय संगठनों व खंड कमेटियों की मीटिंग होगी। सरकार की जनविरोधी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियां सभी कर्मियों तक पहुंचाने के लिए खंड स्तर पर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आठ दिसंबर से चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त कराने के बजाय बर्खास्त व मुकदमे दर्ज कराने की निंदा की गई। तय हुआ कि एक मार्च तक हड़ताल का निपटान नहीं किया तो दो मार्च को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के महासचिव सतीश सेठी ने संचालन किया।
ये हैं प्रमुख मांगे
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि हड़ताल की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व छंटनी ग्रस्त कर्मियों की बहाली, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, लिपिक का वेतन 35400 करने, खाली लाखों पदों को भरने, ग्रुप डी से ग्रुप सी में पदोन्नति कोटा 20 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने, कौशल रोजगार निगम भंग करने, विवि की स्वायत्तता कायम रखने, लेबर कोड, बिजली बिल व नयी शिक्षा नीति वापस लेने, एचआरए के स्लैब में बदलाव करने, बकाया डीए के एरियर का भुगतान, पेंशनर्स को 65, 70, 75 व 80 वर्ष की बेसिक पेंशन में पांच फीसदी बढ़ोत्तरी आदि हैं।
विज्ञापन

बैठक में इन्होंने अपनी बात रखी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री, उप प्रधान जग रोशन, शीलक राम मालिक, राजेंद्र बाटू, सुभाष कौशिक, संदीप सांगवान, मांगे राम तिगरा, विजय मालिक, कृष्ण शर्मा, रमेश अत्री, जोगिंद्र करोंथा, जयकुंवार दहिया, जोगिंदर दलाल आदि ने बैठक में अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें