फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनेठी में एम्स निर्माण के लिए 16697 लोगों ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
मनेठी में एम्स निर्माण के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
मनेठी में ही एम्स निर्माण की मांग को लेकर रविवार को महापंचायत हुई। इसके बाद मनेठी में एम्स निर्माण को मंजूरी न देने के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत 16697 लोगों ने दोपहर डेढ़ बजे कुंड पुलिस चौकी पर गिरफ्तारी दी। पुलिस ने गिरफ्तारी देने वालों को मुचलका पाबंद कर चौकी से ही रिहा कर दिया। आंदोलन में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखीदादरी व अलवर के ग्रामीण शामिल हुए। कुंड में आयोजित महापंचायत में संघर्ष समिति ने शिलान्यास के लिए सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया है। एक सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मनेठी में बनने वाले एम्स को एफएसी की नामंजूूरी के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों में रोष है। इसी के मद्देनजर रविवार को आयोजित महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अब एम्स क्षेत्र के लोगों के सम्मान के साथ जुड़ गया है। एम्स की स्वीकृति के बाद नाटकीय ढंग से उसे नामंजूर करना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोगों को गुमराह करते हुए लोकसभा चुनाव में इसका लाभ उठाया।
भाजपा ने झूठ बोलकर लोकसभा चुनावों में वोट हथियाए : तंवर
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह कर लोकसभा चुनाव में वोट बटोरे हैं। इसका ताजा उदाहरण मनेठी में बनने वाला एम्स है। स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन अब एम्स के निर्माण को बेवजह रोका जा रहा है। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी क्षेत्र के लोगों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें