फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बारिश के बाद सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। बारिश के बाद ठंड में एकाएक इजाफा हुआ है। शीतलहर चलने लगी है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बादल छाने से धूप न निकलने और दिनभर हवा चलने से दिन में ही सड़कें और बाजार सूने दिखे। अवकाश के बावजूद रविवार को शहर के पार्काें में हलचल नजर आई।
शीतलहर से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों का भी पारा गिर गया है। अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री जोकि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवा ने बच्चों और और बुजुर्गों को परेशान कर दिया है। सामान्य अस्पताल समेत पीजीआई बच्चों की ओपीडी में कतार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर चली तेज हवा : माैसम में बदलाव से प्रदूषण घटा है। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक ) अधिकतम 163 रहा। दोपहर बाद हवा चलने से इसमें लगातार कमी आई। रविवार को रात 8 बजे एक्यूआई 85 पहुंच गया। यह स्वच्छ गुणवत्ता से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें