फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: होली के बाद नागरिक अस्पताल में दाने व खुजली के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। होली के बाद नागरिक अस्पताल में त्वचा रोग की ओपीडी 200 से बढ़कर 250 तक पहुंच गई। इन मरीजों को होली के दौरान उपयोग किए रंगों के कारण त्वचा संबंधी समस्या हुई है। इन समस्याओं में शरीर पर दाने बनना, त्वचा का लाल होना, खुजली होना व फफोले (तरल पदार्थ से भरा हुआ त्वचा का उभार जिसकी ऊपरी परत में तरल पदार्थ एकत्रित हो जाता है) व अन्य शामिल हैं।
अस्पताल में कार्यरत त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि कुछ मरीजों ने घर पर तेल, क्रीम आदि का उपयोग कर त्वचा संबंधी समस्या से बचाव का प्रयास किया। घर के अधिकतर सदस्य इससे सही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, कुछ लोगों को फिर भी समस्या आई तो इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। इन मरीजों को एंटीबायोटिक, एंटी एलर्जिक व त्वचा पर लगाने के लिए क्रीम आदि देकर इलाज किया जा रहा है। तीन से चार दिन में यह एलर्जी सही जो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें