24-गर्मी का असर...तापमान बढ़ने लगा है। पौधे पर भी गर्मी का असर दिखने लगा है। रोहतक के दिल्ल
रोहतक। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। एक तरफ सुबह के समय हल्की ठंड व दोपहर के समय तेज धूप आमजन को परेशान कर रही है। चार साल बाद 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2021 में 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की तुलना में 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जिले में 12, 13 व 17 मार्च को मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 14, 15 व 16 मार्च को जिले में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इन तीनों दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
अगले 24 घंटे में अधिकतर तापमान में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद अधिकतर तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
-
पिछले पांच साल में अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2025 30 18
2024 25 11
2023 28 15.6
2022 29 15.8
2021 34.3 16.4