फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड बाजार के प्रधान बने दीपक पुनियानी

विज्ञापन
44-किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान दीपक पुनियानी। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। शहर के किला रोड बाजार की 30 साल से सर्वसम्मति से प्रधान चुनने की परंपरा बुधवार को भी कायम रही। सर्वसम्मति से युवा कपड़ा व्यापारी दीपक पुनियानी (42) किला रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान चुने गए। एसोसिएशन के प्रधान जगदीश धींगड़ा का बीमारी के चलते दो माह पूर्व निधन हो गया। इसके बाद से प्रधान पद खाली था। बुधवार को पूर्व प्रधान व एसोसिएशन के सरप्रस्त सुनील बोंटरा की अध्यक्षता में उनकी दुकान पर बाजार के व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व उप प्रधान दीपक पुनियानी को सर्वसम्मति से प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में मौजूद सरप्रस्त श्याम मिनोचा, विशंभर लाल आहूजा, उप प्रधान ललित सुनेजा, उप प्रधान सुंदर सपड़ा, सोनू चावला, सुदेश खुराना व अन्य व्यापारियों ने समर्थन किया। इसके चलते दपीक पुनियानी को प्रधान चुन लिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें