फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिकित्सक की तरह जांच करने के बाद राज्यपाल बोले-छात्राओं का स्वास्थ्य कमजोर

Sun, 26 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06ए...रोहतक के खरावड़ गांव ​स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5वीं कक्षा की छात्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शनिवार को जिले के खरावड़ गांव के राजकीय विद्यालय पहुंचे। यहां एक चिकित्सक की तरह विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचने के बाद बोले-छात्राओं का स्वास्थ्य कमजोर है। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ हुए संवाद में उनके स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत की। बच्चों के नाखून, जीभ व आंखें खुद जांचीं। संवाद के बाद राज्यपाल ने छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी मीडिया से साझा की।
खरावड़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 1:12 बजे राज्यपाल ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षक की तरह प्राथमिक विद्यालय के एक-एक बच्चे से मुलाकात की। राज्यपाल ने कक्षा तीन के विद्यार्थियों से सवाल किए तो विद्यार्थियों ने भी सरलता से जवाब दिए। उन्होंने कक्षा तीन के विद्यार्थियों को चॉकलेट भी वितरित कीं। उनका बच्चों को चॉकलेट देने का सिलसिला हर कक्षा में जारी रहा।
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा में पंखा बंद मिलने पर राज्यपाल ने चालू कराया


बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर संवाद किया। स्मार्ट कक्षा व डिजिटलीकरण पर शिक्षकों से जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के शौचालय, कमरे, बंद पंखे व किचन की जांच की। पांचवीं कक्षा के कमरे छत का पंखा बंद मिलने पर राज्यपाल ने स्टाफ सदस्यों को बोलकर चालू कराया। बेहतर खाना बनाए जाने पर मिड-डे मील वर्करों की तारीफ की। वहीं, मिड-डे मील वर्करों ने भी राज्यपाल के सामने वेतन बढ़ोतरी की मांग रखी। राज्यपाल ने विद्यालय विस्तार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन






छात्रा अन्वी ने राज्यपाल से पूछा-आपको कैसा लगा स्कूल, बोले-बहुत अच्छा
राज्यपाल असीम घोष ने प्रत्येक कक्षा में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की। पांचवीं कक्षा की छात्रा अन्वी ने कहा कि आप हमसे मिलने आए, हमें बहुत अच्छा लगा। आपको हमारा स्कूल कैसा लगा। इस पर राज्यपाल बोले-आपके स्कूल आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सभी से मिलकर और भी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि विद्या माता हमें बहुत कुछ सिखाती हैं। उनसे लगाव रखना चाहिए।

06ए...रोहतक के खरावड़ गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5वीं कक्षा की छात्र

06ए...रोहतक के खरावड़ गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 5वीं कक्षा की छात्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें