फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय तक गाड़ी नहीं चलाने पर बैटरी हो सकती है डिस्चार्ज, 15 दिन में 10 मिनट के लिए गाड़ी करें स्टार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लॉकडाउन के कारण घरों के अंदर, पार्किंग या सड़कों के किनारे वाहन खड़े हैं। क्योंकि लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है। ऐसे में वाहन मालिक कुछ सावधानियां बरतें। इसके लिए ऑटो मोबाइल कंपनियों ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें गाड़ी की बैटरी डिस्चार्ज न हो इसलिए गाड़ी को 15 दिन में 10 मिनट गाड़ी स्टार्ट करने व हैंड ब्रेक हटाकर गाड़ी के टायरों के आगे व पीछे अवरोधक लगाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो कंपनी ने भेजे संदेश, ऐसे रखें वाहन का ध्यान
- अपने वाहन को एक माह में 15 मिनट कम से कम जरूर स्टार्ट करें।
- वाहन स्टार्ट होने से बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी।
- अगर दो सप्ताह से वाहन खड़ा है तो थोड़ा आगे-पीछे कर दें, ताकि टायरों पर एक ही जगह दबाव न पड़े।
- हैंड ब्रेक की जगह टायरों के आगे व पीछे अवरोधक लगाएं। क्योंकि हैंड ब्रेक की पट्टी व्हील से चिपक सकती है, जिस कारण बाद में गाड़ी चलते समय व्हील गरम हो सकता है।
- वाहन के टायरों के अंदर प्रेशर लगातार चेक करते रहें। क्योंकि कम प्रेशर में लंबे समय तक गाड़ी खड़ी रहने से टायर तड़क सकता है।
डीजल इंजन हो सकता है जाम
पेट्रोल के इंजन की बजाए डीजल इंजन की गाड़ी लंबे समय तक खड़ी रहने से दिक्कत ज्यादा आती है। क्योंकि डीजल ठंडा होता और इंजन के पार्ट्स में जम सकता है। इससे इंजन सीज भी हो सकता है। ऐसे में डीजल इंजन को सप्ताह में एक बार जरूर 10 मिनट के लिए स्टार्ट करें। इससे बैटरी भी चार्ज होगी और इंजन में डीजल भी नहीं जमेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धीरज शर्मा, एक्स्पर्ट आटो मोबाइल कंपनी
नोट : वाहन मालिक अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें