फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मातनहेल में हुई हवाई फायरिंग, मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव मातनहेल में एक मकान के सामने हवाई फायरिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। वहां से दो खाली खोल बरामद किए हैं। शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मातनहेल निवासी रामरती ने बताया कि उसका लड़के अश्वनी की शादी संजू निवासी कसार के साथ हुई है। उनके दो लड़के आर्यन व अमन हैं। बेटे अश्वनी का पत्नी संजू के साथ करीब 9-10 माह से मनमुटाव चल रहा है। 10 जुलाई को बहू के साथ उसके पुत्र का झगड़ा हो गया था, जिस संंबंध में उसके बेटे के खिलाफ गुड़गांव में मुकदमा दर्ज है।
पुत्रवधू संजू, उसकी मां कमलेश व उसकी मामी सुनीता ने सुमित कोन्द्रावली व प्रदीप फौजी से उसके बेटे को फोन पर बार-बार धमकी दिलवाई। कल उसका बेटा अपने कार्य से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रात्रि करीब एक बजे एक फायर उसके घर के दरवाजे एवं एक फायर मुख्य गली में भय दिखाने के लिए करवाए गए। उन्हें शक जताया कि यह दोनों फायर संजू, मां कमलेश, मामी सुनीता ने सुमित निवासी कोन्द्रावली व प्रदीप उर्फ फौजी से भय दिखाने के लिए कराए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें