झज्जर। सिद्ध श्री बाबा प्रसाद गिरि महाराज मंदिर के प्रांगण में श्री खेड़ापति रामायण मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रजनीश हरित ने तेरे जैसा राम भक्त कोई हुआ ना होगा मतवाला एक जरा सी बात पर तूने सीना फाड़ दिया डाला, उमाशंकर वशिष्ठ ने तेरी मुरली की धुन सुनने मैं वृंदावन से आई हूं, संतरा देवी ने ब्रज में गोपी बन गया रे मेरे बाबा भोलेनाथ। नंदू सोनी ने भोले बाबा बारात लेकर आना तुम भूल नहीं जाना हिमाचल वाले रोड पर तुम्हें गोरा मिलेगी हर मोड़ पर भजन सुनाय। मुकुल शर्मा ने हमारे दो ही रिश्तेदार एक हमारी राधा रानी दूजे सांवरिया सरकार, सोनू ने बनवारी रे जीने का सहारा तेरा नाम रे मुझे दुनिया वालों से क्या काम रे, दिनेश सोनी ने छोड़ो घर के काम चलो रे सत्संग में भजन प्रस्तुत किए। इसके उपरांत हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती की गई। इस अवसर पर महंत मृत्युंजय गिरी, ताराचंद जिंदल,उपेंद्र सोनी, विपिन राज वशिष्ठ, विकास शर्मा, उमाशंकर वशिष्ठ, सूबे सिंह हरित, ताराचंद जिंदल, रजनीश हरित, उमाशंकर वशिष्ठ, विपिन राज विशिष्ट, उपेंद्र सोनी, विपिन राव, मुकुल शर्मा, विकास शर्मा उपस्थित रहे।