फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अग्निवीर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में वर्ष 2023-24 के लिए होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के उम्मीदवार वेबपोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करवा सकते हैं। 17 से 30 जुलाई तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि सभी उम्मीदवार ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट से भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी शॉर्ट लिस्ट किये गए उम्मीदवार फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए तैयारी करें। उम्मीदवार फिजीकल टेस्ट में कटिंग और सेविंग करवाकर ही पहुंचे। उम्मीदवार सभी मूल दस्तावेज तथा 3 सेट फोटो कॉपी सहित अच्छी गुणवत्ता के 20 नवीनतम फोटोग्राफ लेकर आएं। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो तो वह स्थानीय भर्ती कार्यालय के दूरभाष संख्या 01262-253431, फैक्स संख्या 01262-268568 तथा हेल्पलाइन नंबर 89013-84498 पर अथवा भर्ती कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह रहेगा भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल
17 जुलाई को झज्जर, बहादुरगढ़ के और 18 जुलाई को बेरी, मातनहेल व बादली तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
19 जुलाई को पानीपत, इसराना एवं समालखा तहसीलों और रोहतक जिले की महम तहसील के युवा भर्ती किए जाएंगे।
20 जुलाई को रोहतक और सांपला तहसील के उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
21 जुलाई को सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, और खरखौदा तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें