रोहतक। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 23 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि यंत्र निर्माता स्कीम में मशीनों की आपूर्ति हेतु पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत सहकारी समिति, एफपीओ तथा पंचायत द्वारा किसानों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने पर 80 प्रतिशत अनुदान तथा व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन उपरांत किसान सूचीबद्ध निर्माताओं से मोल-भाव कर अपनी पसंद के निर्माता से कृषि यंत्र खरीद सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कृषि उपनिदेशक एवं सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।