रोहतक। एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स और एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पीजी, एलएलबी ऑनर्स, बीपीएड, एमटेक, डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय ने 100 पाठ्यक्रमों की 4000 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विद्यार्थी 10 जून तक विश्वविद्यालय वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने शुक्रवार को प्रवेश विवरणिका (प्रॉस्पेक्ट्स) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
पीजी, एलएलबी ऑनर्स, बीपीएड, एमटेक और अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. एएस मान ने सत्र 2026-27 के पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश विवरणिका बारे जानकारी दी।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल, प्रो. मीनाक्षी वशिष्ठ, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. बी. नरसिम्हन, प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. केके शर्मा, प्रो. अनिल ओहलान, सुनित मुखर्जी, तेजपाल, खैराती लाल, यशपाल हुड्डा व मुकेश सेतिया उपस्थित रहे।
100 पाठ्यक्रमों में 4000 सीटें हैं उपलब्ध
एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स में संचालित पाठ्यक्रमों-एमए-एजुकेशन में 30 सीटें, एमएड में 50 सीटें, एमपीएड में 40 सीटें, बीपीएड में 100 सीटें, एमए अंग्रेजी में 60 सीटें, एमए हिंदी में 60 सीटें, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार में 40 सीटें, एमए संस्कृत में 75 सीटें, एमए संगीत वोकल में 15 सीटें, एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार में 15 सीटें, एमए फाइन आर्ट्स ड्राइंग एंड पेंटिंग में 15 सीटें, एमए योग साइंस में 50 सीटें, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज में 50 सीटें, एमए इकोनॉमिक्स में 60 सीटें, एमए ज्योग्राफी में 50 सीटें, एमए हिस्ट्री में 70 सीटें, एमलिब एंड इंफोर्मेशन साइंस में 45 सीटें, एमए पॉलिटिकल साइंस में 60 सीटें, एमए साइकोलाॅजी में 40 सीटें, एमए लोक प्रशासन में 50 सीटें, एमए सोशियोलाॅजी में 50 सीटें, एमएससी फोरेंसिक साइंस में 25 सीटें, एलएलबीए आनर्स तीन वर्षीय में 120 सीटें, एलएलएम में 30 सीटें, एलएलएम एसएफएस में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
एमएससी-बायोइंफोर्मेटिक्स में हैं 20 सीटें
एमएससी-बायोइंफोर्मेटिक्स में 20 सीटें, बायोटेक्नोलाॅजी में 20 सीटें, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलाॅजी में 20 सीटें, मेडिकल बायोटेक्नोलाॅजी में 30 सीटें, बायोकेमिस्ट्री में 40 सीटें, बॉटनी में 40 सीटें, एनवायरमेंटल साइंसेज में 35 सीटें, इनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीटें, फूड टेक्नोलाॅजी में 20 सीटें, जेनेटिक्स में 30 सीटें, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी में 20 सीटें, माइक्रोबायोलाॅजी में 25 सीटें, जूलाॅजी में 40 सीटें, मास्टर ऑफ होटल मैनजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलाॅजी में 30 सीटें, मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 40 सीटें, एमबीए में 180 सीटें और एमकॉम में 60 सीटें उपलब्ध हैं।
एम.फार्मेसी-इंडस्ट्रीयल फार्मेसी में है 10 सीटें
एम.फार्मेसी- इंडस्ट्रीयल फार्मेसी में 10 सीटें, फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री में 15 सीटें, फार्माकोगनोसी में 10 सीटें, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स में 10 सीटें, एमएससी कैमिस्ट्री में 90 सीटें, एमसीए में 60 सीटें, एमएससी-कंप्यूटर साइंस में 40 सीटें, एमएससी कंप्यूटर साइंस-डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग में 40 सीटें, एमटेक कंप्यूटर साइंस में 30 सीटें, एमएससी गणित में 60 सीटें, एमएससी गणित एफएफएस में 120 सीटें, एमएससी फिजिक्स में 60 सीटें, एमएससी स्टैटिसटिक्स में 50 सीटेंं, एमए हिंदू स्टडीज में 30 सीटें, एमबीए बिजनेस साइकोलॉजी में 60 सीटें और एमए-गाइडेंस एंड काउंसिलिंग में 30 सीटें उपलब्ध हैं।
एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में उपलब्ध हैं 18 सीटें
एमटेक बायोटेक्नोलॉजी में 18 सीटें, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक कंप्यूूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 30 सीटें, एमटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में 24 सीटें, एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 18 सीटें, एमटेक मैन्युफैक्चरिंग एंड ऑटोमेशन में 24 सीटें, एमटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में 24 सीटें, एमटेक पावर सिस्टम्स में 24 सीटें उपलब्ध हैं। वर्किंग प्रोफेशनल के लिए एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रत्येक में 15 सीटें उपलब्ध हैं।
एमडीयू-सीपीएएस, गुरूग्राम में एमबीए में 180 सीटें
एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में एमबीए में 180 सीटें, एमबीए एग्जीक्यूटिव इवनिंग में 30 सीटें, एलएलबी ऑनर्स तीन वर्षीय में 120 सीटें, एलएलएम शिफ्ट एक में 45 तथा एलएलएम शिफ्ट दो में 45 सीटें उपलब्ध हैं। एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, एमटेक प्रोग्राम्स, दो वर्षीय डीटीआईएसएल (केवल डेफ के लिए) तथा डीआईएसएलआई (केवल हियरिंग के लिए) पाठ्यक्रमों समेत अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्ट्स से प्राप्त की जा सकती है।