फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में स्टाफ को बुला कर किए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय के एक गलत फैसला का खामियाजा कॉलेज प्रबंधक, टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ को उठाना पड़ रहा है। कॉलेजों ने शनिवार को टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को बुलाकर पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले करवाए।
विज्ञापन

अभी भी पीजी में दाखिलों को लेकर कॉलेजों में असमंजस है। वैश्य और गौड़ ब्राह्मण कॉलेजों ने शनिवार से दाखिले शुरू कर दिए। इसके लिए छुट्टी होने के बावजूद स्टाफ को कॉलेज बुलाया गया। वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि स्टाफ को तीन घंटे के लिए बुलाया गया था, क्योंकि लगातार विद्यार्थियों के फोन आ रहे थे। शिक्षकों को भी बुलाना पड़ा, क्योंकि वेरिफिकेशन उन्होंने ही करना होता है। कॉलेजों ने पहले ही निदेशालय से आग्रह किया था कि पीजी की मेरिट लिस्ट त्योहारी सीजन के बाद जारी की जाए। यूनिवर्सिटी कैलेंडर के हिसाब से भी सात तक छुट्टियां हैं, लेकिन निदेशालय ने दिवाली के एक दिन पहले तीन नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी कर दी। मजबूरी में कॉलेज प्रशासन को भी दाखिले लेने का फैसला लेना पड़ा, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो।
गौड़ ब्राह्मण कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि शनिवार से दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, सात नवंबर तक कॉलेज में छुट्टियां थीं, लेकिन स्टाफ को बुलाना पड़ा। जाट कॉलेज में अभी दाखिले नहीं किए जा रहे हैं। वहीं, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सहारण ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में सात तक छुट्टियां हैं, उसके बाद ही दाखिलों और वेरिफिकेशन का काम होगा। सात तक विद्यार्थी ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूजी दूसरे और तीसरे वर्ष के दाखिले 12 तक
जाट कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. विवेक दांगी ने कहा कि अंडरग्रेजुएट कक्षाओं में दूसरे और तीसरे वर्ष तथा पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में दूसरे वर्ष के बहुत से विद्यार्थियों ने अब तक दाखिले नहीं लिए हैं। पहले इसके लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, लेकिन हाल ही में उच्च शिक्षा निदेशालय ने इन कक्षाओं में दाखिले के लिए 12 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है, वे 12 तक प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें