फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Sun, 30 Mar 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-29सीटीके33 अवैध कॉलानियों पर चला जिला प्रशासन का बुलडोजर। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन की ओर से लगातार अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को कलानौर खुर्द, खेरड़ी व जिंदराण कलां में लगभग 37.58 एकड़ में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कच्चा रोड नेटवर्क, डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क, 20 नींव, 3 अवैध निर्माण और 15 चारदीवारी को तोड़ा गया है। अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया था। उन्होंने नागरिकों को आह्वान किया है कि वे अपनी जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें