28सीटीके22-राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में पेड़ लगाते शिक्षक व एलुमनी। स्रोत:काॅलेज
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को एलुमिनी परिषद का आयोजन किया गया। प्राचार्य दर्शना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संयोजिका डॉ. नीति अहलावत के मार्गदर्शन में छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। एलुमिनी सदस्य व महाविद्यालय के शिक्षकों ने पेड़-पौधे भी लगाए। उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य दर्शना ने छात्राओं को एलुमिनी परिषद के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने महाविद्यालय से अपने पूर्व छात्रों के अटूट संबंध की सराहना की। एलुमिनी सदस्यों ने महाविद्यालय से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया। छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर कांता दहिया, अनिल कुमारी, कमलेश, राजेश नांदल, डॉ. नीतू, मंजू और श्रद्धा आर्य मौजूद रहीं।