फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तौल या अन्य व्यवस्थाओं की शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई : कृषि मंत्री

विज्ञापन
06-रोहतक मंडी एसोसिएशन के आढ़तियों से बातचीत करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मंडी में तौल या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत मिलती है तो उसे कार्रवाई की जाएगी। इससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

वे बुधवार को महम, रोहतक व सांपला मंडियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अप्रैल में फसल आवक के चलते मंडियों में अत्यधिक व्यस्तता है लेकिन प्रशासन की तरफ से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, दीपक हुड्डा, रोहतक मार्केट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।

तेजी से कार्य के लिए एंट्री और आउटसाइड गेट पास बनाए जा रहे अलग-अलग
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों व आढ़तियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है। फसल उठान में हो रही दिक्कत को भी दूर किया जा रहा है। बढ़ते दबाव को देखते हुए गेट पास प्रणाली में सुधार किया गया है। अब एंट्री और आउटसाइड गेट पास को अलग-अलग कर दिया गया है जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति में सुधार होगा व कार्य तेजी से हो सकेगा।
विज्ञापन

-
फसलों के नुकसान पर जल्द मिलेगा मुआवजा
कृषि मंत्री ने कहा कि ओलावृष्टि और बारिश से फसल को हुए नुकसान की सूचना मिलने पर सरकार की ओर से इसका आकलन कराकर किसानों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा दिया जाएगा।
कृषि मंत्री पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, पानीपत सहित कई जिलों की मंडियों का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पूरे अप्रैल में निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल खरीद, उठान और भुगतान प्रक्रिया को तेज किया जाए।
-
साइट चलवा दो बाकी सब ठीक चल रहा है : कृषि मंत्री
महम। मंडी के दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री से आढ़तियों ने कहा कि साइट चलवा दो, बाकी सब ठीक चल रहा है। उठान प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह तक खड़ा रहने वाला ट्रक दोबारा नहीं आएगा क्योंकि उसे घाटे का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री ने शीघ्र ही समाधान का भरोसा दिलाया है। साइट में बार-बार एरर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक साथ गेहूं की आवक होती है इसलिए साइट बिजी रहने की समस्या आ रही है। कुछ दिन में सब सामान्य हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक हुड्डा व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें