रोहतक।
पुलिस ने 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इसे अदालत में पेश कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत ने बताया कि गिरावड निवासी साक्षी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। इसकी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 28 जून को टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसके माध्यम से एक बेवसाइट पर रुपये लगाकर कमीशन के साथ वापस रुपये देने की बात कही। साक्षी ने उनकी बातों में आकर अलग-2 ट्रांजेक्शन में कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
केस के जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण ने चार नवंबर को आरोपी रावलवास निवासी जसबीर को रिफ्तार किया। इस गिरोह में शामिल रहे दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।