फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कैंडल मार्च निकाला

Thu, 06 Nov 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
52 वोट कर गद्दी छोड़ नारे के साथ निकाला कैंडल मार्च निकालते विधायक भारत भूषण बत्रा, पदा​धिकारी
विज्ञापन
रोहतक। वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाकर कांग्रेस ने बुधवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से यह कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च कांग्रेस भवन आंबेडकर चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस कांग्रेस कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
कैंडल मार्च में विधायक भारत भूषण बतरा व बलराम दांगी के अलावा चक्रवर्ती शर्मा, जिलाध्यक्ष शहरी कुलदीप केडी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण बलवान रंगा, ताराचंद बागड़ी, कदम सिंह अहलावत, पंकज कपूर, लौकीराम प्रजापति, सुलभ गुगनानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने एक स्वर में चुनावी धांधलियोकी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें