फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनगढ़ में दुकान पर हुई लूट मामले आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने हसनगढ़ में दुकान पर हुई लूट मामले में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। इसे अदालत से दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सांपला थाना प्रभारी निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल को सोनीपत के बरौण निवासी राकेश ने शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि घटना वाले दिन दोपहर करीब 2:30 बजे वह दुकान में बैठा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक वहां आए। इनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाई। गोली दुकान की दीवार में लगी। अज्ञात युवकों ने दुकान के काउंटर से करीब 70 हजार रुपये व राकेश का पर्स छीना और भाग गए। पुलिस ने इस मामले में वारदात में शामिल चौथे आरोपी दिल्ली वजीरपुर निवासी अमित उर्फ गाठा को गिरफ्तार किया है। यह हाल ही की वारदातों में गिरफ्तार होकर भोंडसी जेल में गया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकार्ड रहा है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें