रोहतक। शहर की पुरानी अनाज मंडी के पास माल गोदाम रोड पर रविवार रात ढाबा कर्मचारी बिहार निवासी बीरबल साहनी की हत्या के आरोपी बिहार हाल में माल गोदाम रोड निवासी शिवपुजन को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि बिहार निवासी शंकर की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि बीरबल व उनका भाई शंकर करीब 12 साल से रोहतक शहर में मजदूरी करते थे। बीरबल न्यू अनाज मंडी माल गोदाम रोड पर ढाबे पर काम करते थे।
विज्ञापन
रविवार रात बीरबल ने आरोपी राजू से कहा था कि ढाबा बंद हो गया है। वह यहां से चला जाए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हो गया था। इसके बाद राजू ने शिवपुजन को वहां बुला लिया और दोनों ने उसे पीट-पीटकर घायल कर दिया था।
गंभीर हालत में बीरबल को पीजीआई में भर्ती करवाया था। सोमवार सुबह जहां उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, दूसरा आरोपी ट्रांसपोर्टर कंपनी में ड्राइवर बिहार निवासी राजू अभी गिरफ्त से बाहर है।