फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक ने एचसीए-सी को 62 रन से हराया

Wed, 19 Aug 2026 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रोहतक में शुक्रवार को पांच मुकाबले हुए। रोहतक ने एचसीए-सी को 62 रन से हराया। महेंद्रगढ़ ने नूंह को 35 रन से हराया तो फरीदाबाद ने गुरुग्राम को 122 रन से हराया।
चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-सी पर रोहतक और हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन-सी (एचसीए-सी) आमने-सामने रहीं। रोहतक ने यह मुकाबला 62 रन से जीता। उन्होंने एचसीए-सी को 203 रन का लक्ष्य दिया था। एचसीए-सी की टीम 33.3 ओवर में 140 रन पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

हनुमंत क्रिकेट अकादमी में खेले गए मुकाबले में महेंद्रगढ़ ने नूंह को 35 रन से हराया। महेंद्रगढ़ ने नूंह को 314 रन का लक्ष्य दिया था पर वे 278 ही बना सके। महेंद्रगढ़ के लिए प्रिंस कुमार ने 149 गेंदों में 138 रन बनाए।

चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर फरीदाबाद ने गुरुग्राम को 122 रन से हराया। गुरुग्राम ने टॉस जीता। फरीदाबाद ने उनको 200 रन का लक्ष्य दिया। गुरुग्राम की टीम 35 ओवर में ही सिमट गई। फरीदाबाद के गेंदबाज यश यादव ने 8.2 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए।
लाहली गांव के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए पर चरखी दादरी और सिरसा के बीच मैच खेला गया। सिरसा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और चरखी दादरी को 200 रन का लक्ष्य दिया। सिरसा ने यह मुकाबला 36वें ओवर में ही जीत लिया।
विज्ञापन

22 यार्ड क्रिकेट ग्राउंड पर भिवानी और फतेहाबाद के बीच मैच खेला गया। फतेहाबाद ने भिवानी को 224 रन का लक्ष्य दिया। भिवानी ने यह लक्ष्य 49.3 ओवर में हासिल कर लिया। उनके बल्लेबाज अजल सिवाच ने 93 गेंदों में 108 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें