-फोटो 57 : प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में राधा-कृष्ण का दूध से अभिषेक करते हुए।
बहादुरगढ़। मेन बाजार स्थित प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में जन्माष्टमी सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को राधा-कृष्ण का मंत्रोच्चार के साथ 101 किलो दूध से अभिषेक किया गया। पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित योगेश शास्त्री द्वारा भगवान राधा कृष्ण का अभिषेक करने के उपरांत शृंगार किया गया।
मंदिर संचालन कमेटी से बालकिशन गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु वृंदावन धाम की तरह यहां भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सकेंगे। बालकिशन गुप्ता ने बताया कि दिल्ली की और स्थानीय भजन मंडलियां श्रीकृष्ण की महिमा का बखान करेंगी। इस अवसर पर पंडित खेमचंद भारद्वाज, प्रवीण भारद्वाज ,बीसी सिंघल, नरेश राठी, मनमोहित गुप्ता, गगन तिवारी, अमन भारद्वाज, साहिल चावला, गौरव गर्ग, अरुण गोयल, जोनी वर्मा, नरेश मुदगिल उपस्थित रहे।