फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिमन्यु तीसरी बार बने हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु को तीसरी बार सर्वसम्मति से हरियाणा तीरंदाजी संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को रोहतक में चुनाव करवाए गए, जिसमें हरियाणा तीरंदाजी संघ के सभी जिला प्रधानों और सचिवों की सर्वसम्मति रही।
विज्ञापन

इसके साथ ही हाउस ने हरियाणा तीरंदाजी संघ की सभी तरह की कमेटियां बनाने का अधिकारी भी कैप्टन अभिमन्यु को दे दिया। कैप्टन अभिमन्यु भारतीय तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। बता दें कि हरियाणा तीरंदाजी संघ का चुनाव तीन वर्षों के लिए होता है। कोविड-19 के कारण डेढ़ साल से चुनाव अटका हुआ था। इस मौके पर हरियाणा तीरंदाजी संघ के सचिव और भारतीय तीरंदाजी संघ के सह सचिव एडवोकेट जरनल रामनिवास हुड्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव जैन, जींद के प्रधान सुभाष श्योराण, गुरुग्राम के सचिव टीपी शर्मा और लखन मिश्रा मौजूद रहे।
रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हरियाणा तीरंदाजी संघ के सभी जिलों के प्रधान और सचिव सेक्टर-14 स्थित एक होटल में चुनाव प्रक्रिया के लिए आए। रिटर्निंग अधिकारी ओमपाल परमार रहे और भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ कैप्टन अभिमन्यु ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संघ के सभी जिला प्रधानों और सचिवों ने सर्वसम्मति जताई और रिटर्निंग अधिकारी ओमपाल परमार ने कैप्टन अभिमन्यु को अध्यक्ष घोषित किया। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि तीरंदाजी संघ ने जो मुकाम हासिल किया है, वह सभी की मेहनत नतीजा है। स्वच्छ वातावरण में प्रतियोगिता हुई तो संघ पर खिलाड़ियों का विश्वास बना। पहले जहां 100-200 खिलाड़ी तीरंदाजी के थे, वहीं अब 1200 खिलाड़ी मैदान में नजर आते हैं।
विज्ञापन

ये है हमारी उपलब्धि
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमारे सात खिलाड़ियों का चयन साई में हुआ है। जबकि 22 खिलाड़ी ऐसे हैं जो खेलो इंडिया में चयनित हुए हैं। ये संघ और आप सभी की मेहनत है कि हमारे पास 23 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। जब भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होती है तो हमारे 3-4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हम अतीत को नींव का पत्थर मानकर नई इबारत लिखने का काम करेंगे। बेहतर प्रशिक्षण और स्पर्धाएं करवाएंगे, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल हो।
हर जिले में होगा तीरंदाजी केंद्र
कार्यक्रम में पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से कैप्टन अभिमन्यु को अध्यक्ष चुनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु मजबूती से खड़े हैं, इसलिए इस बार भी उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि खेलो इंडिया हर जिले में एक तीरंदाजी केंद्र बना रही है। कोई खिलाड़ी धनुष नहीं खरीद सकता तो 25 प्रतिशत संघ की तरफ से और 75 प्रतिशत सरकार की ओर से छूट दिलवाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें