फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवन निर्माण पर आरती राव को दिया धन्यवाद

विज्ञापन
फोटो : 28 स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को गुलदस्ता भेंट करते ग्रामीण। स्त्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को अपने आवास पर रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न गांवों से आए पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। प्रतिनिधि नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर सरकार और मंत्री का धन्यवाद करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर दुबलाना, नावदी, आशियाकी गोरावास, मौतला कला, खड़गवास, बवानिया, नांगल, बुडौली, चौकी नंबर 2, अटाली और गढ़ी गांवों से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा और आमजन को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें