फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप हरियाणा में सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Mon, 30 Dec 2013 10:46 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ही नहीं, बल्कि नेताओं ने जमकर लूटपाट की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए बाकायदा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योगेंद्र यादव सोमवार को तिलक नगर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें यह एजेंडा रखा जाएगा। भ्रष्टाचार और वंशवाद को राजनीति से मिटाने को लेकर आम आदमी पार्टी संकल्परत है। उन्होंने ईमानदार लोगों और अधिकारियों का पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया।  


उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता ने पार्टी को दिल्ली में समर्थन दिया है, उससे साफ है कि लोगों में राजनेताओं के प्रति भारी आक्रोश है और वे बदलाव चाहते हैं। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में भी आप की आंधी चलेगी। यह तय है कि उन्हें प्रदेश में चार पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ना है। कुमार विश्वास को लेकर पूछे गए सवाल पर योगेंद्र यादव ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि वे अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या किसी दूसरी सीट से।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की बैठक में यह तय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी को लेकर जो सौदेबाजी संबंधित बयान दिया है वह सच्चाई से काफी दूर है। अगर कोई सबूत हो तो वे पेश करें। इससे साफ है कि भाजपा नेता डरे हुए हैं। योगेंद्र यादव ने लोगों से आह्वान किया कि वे ईमानदार व साफ छवि के लोगों को अपना समर्थन दें।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें