फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान को देश से क्या मतलब, करते हैं भ्रामक प्रचार: इरफान अहमद

Sun, 06 Dec 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद इरफान अहमद ने कहा है कि आमिर खान जैसे कलाकारों को देश से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन


वे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए भ्रामक प्रचार करते हैं। जबकि सच यह है कि एक मुस्लिम परिवार के लिए हिंदू परिवार से अच्छा पड़ोसी नहीं हो सकता।

 देश में सहिष्णुता का माहौल है या असहिष्णुता का, इस पर आमिर की पत्नी किरण राव बिहार चुनाव से पहले क्याें नहीं बोलीं। इरफान अहमद शनिवार देरशाम रोहतक के मैना टूरिस्ट कांप्लेक्स में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में असहिष्णुता कहीं भी नहीं है।

बिहार चुनाव परिणाम के बाद अब क्यों कोई भी अवार्ड वापिस नहीं कर रहा है। एक माह के भीतर दस राज्यों में गया हूं, मैने कहीं भी असहिष्णुता नहीं देखी।

वक्फ बोर्ड की जमीन से हटवाएंगे कब्जा
अहमद ने बताया कि 23 नवंबर 2015 को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से केंद्रीय वक्फ परिषद का गठन किया गया है। इसमें बतौर संघ के वक्फ प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। वे जनवरी से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। कहा, पूर्व की कांग्रेस सरकार ने वक्फ बोर्ड को केवल ठगा है।
विज्ञापन


बोर्ड की जगह पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में प्राइम लोकेशन पर हैं। लेकिन इन पर अवैध कब्जे हैं। हम वक्फ की जमीन खाली कराने के लिए बातचीत करेंगे। इस पर कॉलेज, स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज, अस्पताल बनाया जा सकता है।

मुंबई में चलाया जेहाद अगेंस्ट टेररिस्ट
अहमद ने बताया कि 26 नवंबर को मुंबई में ताज होटल पर जेहाद अगेंस्ट टेररिस्ट कार्यक्रम चलाया गया। हमारा जेहाद गरीबी, भुखमरी के लिए होगा। जो हमारे देश की एकता में खलल डालेगा, उसके खिलाफ जेहाद होगा।

राममंदिर पर कोर्ट का निर्णय होगा मान्य
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर मोहम्मद इरफान अहमद ने कहा कि इस पर कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर जो टिप्पणी हो रही है वह राजनीति के तहत है। अशोक सिंघल की श्रद्धांजलि सभा में संघ प्रमुख ने जो कहा, उसे स्पष्ट नहीं बताया जा रहा।
विज्ञापन


अहमद रविवार को महम में होने वाले राज्यपाल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, सचिव राकेश जैन, सर्वेश तिवारी इंदौर, विवेक नारंग व्यवसायी दिल्ली, मनोज स्वामी, प्रदीप, इकबाल व बीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें