रोहतक। साइबर ठगों ने अमृत कॉलोनी के युवक को आरटीओ का फर्जी चालान भेजकर 1.04 लाख रुपये ठग लिए जबकि राजेंद्रा कॉलोनी के युवक चंदन को टास्क देकर 77 हजार ट्रांसफर करवा लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम व शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
अमृत कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उसके पास आरटीओ का चालान नाम से एपीके फाइल आई। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो अगले दिन मोबाइल फोन पर छह ओटीपी आए।
उन्होंने ओटीपी को अनदेखा कर दिया। 15 मार्च को उसके खाते से चार बार में 1,04,006 रुपये निकाले के मैसेज मिले। वहीं, राजेंद्रा कॉलोनी निवासी चंदन ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है कि 24 मार्च को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उसे टेलीग्राम पर एक साइट देखी।
साइट की जांच की तो उसे टॉस्क देकर कमीशन देने का झांसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग समय पर टास्क पूरा कराने के नाम पर 77,450 रुपये ठग लिए।