फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छोटू राम पॉलिटेक्निक में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा आईपीएल मैच

विज्ञापन
33-छोटू राम पॉलिटेक्निक में आईपीएल फन पार्क को लेकर जानकारी देते बीसीसीआई मेंबर संदीप वागले व ह - फोटो : मोतिगपुर में तेल खत्म होने पर बंद पेट्रोल पंप।
विज्ञापन
रोहतक। छोटू राम पॉलिटेक्निक के मैदान में शनिवार से आईपीएल फन पार्क का आगाज होगा। यहां क्रिकेट प्रेमियों काे बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट मैच दिखाया जाएगा। मैच के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई मेंबर संदीप वागले ने कहा कि क्रिकेट, खिलाड़ियों, पसंदीदा टीमों व क्रिकेट प्रेमी के साथ आईपीएल 2026 फैन पार्क शुरू होने जा रहा है। देश के 50 शहरों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रशंसक मिलेंगे व आईपीएल के शानदार माहौल का आनंद लेंगे।

उन्होंने कहा कि फन पार्क में बड़ी स्क्रीन पर हर स्थान से लाइव मैच प्रसारण किया जाएगा। इससे क्रिकेट प्रेमी को स्टेडियम सरीखा अनुभव मिलेगा। कोई भी क्रिकेट प्रेमी इस उत्सव से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन

साथ ही, आईपीएल के आधिकारिक कार्यक्रम आयोजकों के संगीत, मर्चेंडा इज, खाने-पीने के स्टॉल, शीतल पेय और कई मनोरंजक गतिविधियां पार्क में होंगी। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान कुलतार सिंह मलिक ने कहा कि उत्साह को और बढ़ाने के लिए, फन पार्क में आने वाले क्रिकेट प्रमियों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी या क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को व्यक्त करने और अपने खास मोमेंट्स दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें