फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्काॅर्पियो की टक्कर से युवक घायल, मकान के गेट में फंसी बाइक

विज्ञापन
13सीटीके28...प्रेम नगर कॉलोनी में कार की टक्कर के बाद गेट पर जाकर फंसी बाइक। संवाद13सीटीके28...
विज्ञापन
रोहतक। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के प्रेमनगर में स्काॅर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक 10 फीट ऊंचा उछलकर सड़क पर जाकर गिरा तो बाइक कॉलोनी के ही एक मकान के गेट पर जाकर फंस गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। आसपास के लोगों ने घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, अभी युवक कुछ बोल नहीं पाया है और उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर कार का नंबर तलाशा जा रहा है। इसके बाद स्काॅर्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें