फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सोनीपत रोड पर भालौठ गांव के नजदीक आठ दिन पहले ट्रैक्टर की टक्कर में घायल बलियाना के युवक सुनील ने शनिवार को दम तोड़ दिया। हादसे में वे सोनीपत के खरखौदा स्थित मारुति प्लांट से ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। उनकी पत्नी के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलियाना निवासी मौसमी ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2021 में हुई थी। उनके पति सुनील खरखौदा स्थित मारुति प्लांट में नौकरी करते थे। 26 अक्तूबर को वह ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे तो भालौठ गांव के नजदीक निजी स्कूल के पास पहुंचे पर पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। इससे वह पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको पीजीआई में दाखिल कराया गया था। एक नवंबर को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें