फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पार कर रहे युवक को ट्राले ने मारी टक्कर, मौत

Sat, 13 Jul 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रहे एक युवक को ट्राले ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान दिल्ली के बदरपुर निवासी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में करतार सिंह निवासी सत्यमपुरम कॉलोनी, झाड़ौदा दिल्ली ने बताया कि उसका चाचा का लड़का विपिन कुमार निवासी ओमनगर मीठापुर, बदरपुर दिल्ली, हाल निवासी सत्यमपुर कॉलोनी झाड़ौदा बहादुरगढ़ में निजी काम से आए थे। काम निपटाकर घर की तरफ कॉलोनी में जा रहे थे। जैसे ही दोनों सड़क पार करने लगे तो रोहतक की तरफ से आ रहे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया।
चालक ने कुछ दूरी पर ट्राला रोक लिया। मैंने चालक से उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम लोकेंद्र निवासी सुबाना, जिला झज्जर बताया। वह घायल अवस्था में अपने भाई को शहर के दिल्ली अस्पताल में ले गया। जहां पर चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस को ट्राला चालक के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें