फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासनकाल में अपराध, भ्रष्टाचार चरम पर : गीता भुक्कल

Sat, 13 Jul 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। आज प्रदेश में कोई भी वर्ग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। प्रदेश में रोजाना चोरी, हत्या, डकैती, धमकी, रंगदारी मांगने की घटना सामने आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल के दौरान प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार पैर पसार रहा है। आज प्रदेश के भाजपा नेता व लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।

प्रदेश में बदमाश इतने बेखौफ हो गए हैं कि वीआईपी कॉलोनियों में घुसकर वारदात कर रहे हैं। भुक्कल ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान बदमाशों ने आम जनता के साथ-साथ नेताओं को भी निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। 8 जुलाई को लाडवा की वीआईपी कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर फायरिंग करके दहशत फैलाने का काम किया है। पिछले साल में बदमाशों ने भाजपा समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को बदमाशों ने अपने निशाने पर लिया है। भाजपा सरकार ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में बदमाशों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें