फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सिंहपुरा में ट्रेन से गिर कर हुई थी महिला की मौत

Thu, 09 Oct 2025 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सिंहपुरा में रेलवे लाइन पर मंगलवार को मिले महिला के शव की पहचान नहीं हुई है। महिला की ट्रेन से गिरकर मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गिरने से लगी चोट का खुलासा हुआ है। जीआरपी ने पहचान के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात सिंहपुरा रेलवे लाइन पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जीआरपी ने शक जताया था कि महिला की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। बुधवार को पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाया गया तो मौत गिरने की वजह से सामने आई। जीआरपी थाना प्रभारी जोगेंद्र ने बताया कि महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें