रोहतक। बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त चेयरमैन एडवोकेट सतीश शर्मा, सदस्य विकास अत्री व उषा रानी चावला ने जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह के साथ जिले के सभी बाल देखरेख संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
सतीश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। बाल कल्याण समिति की ओर से लगातार बच्चों के हित में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक त्योहार बच्चों से ही सजता है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय की ओर से संरक्षण अधिकारी मोनी, काउंसलर पूजा व संस्थाओं के स्टाफ सदस्य आशा, संदीप, विशेष, पायल, सुषमा, निशु आदि उपस्थित रहे।