फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बड़ा बाजार के दुकानदार से 2.63 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बड़ा बाजार के दुकानदार पाड़ा मोहल्ला निवासी संदीप को साइबर ठग ने क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट बढ़ाने का झांसा देकर 2,63,055 रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पाड़ा मोहल्ला निवासी संदीप ने बताया कि उनकी बड़ा बाजार में खिलौनों की दुकान है। वह आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं। 27 मई को एक लड़की ने कॉल कर कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट एक्सपायर होने वाले हैं। उनको दोबारा रिडीम कर लो।
उसने कहा कि वह खुद प्वाइंट रिडीम कर लेगा। करीब दो बजे एक युवक का फोन आया। उसने कहा कि वह आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से सुभाष पाल बोल रहा हूं। आपके क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट आए हुए हैं। ऑनलाइन भी प्वाइंट बढ़ा सकते हैं। उसने ऐसा ही किया तो क्रेडिट कार्ड अकाउंट से 2,63,055 रुपये कट गए। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें