फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक के गद्दी खेड़ी गांव में घर पर फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद शूटर

विज्ञापन
45...गांव गद्दी खेड़ी में मंगलवार की रात घर पर फायरिंग करता युवक सीसीटीवी में कैद। स्रोत : वीडि
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गद्दी खेड़ी गांव में मंगलवार रात को बाइक सवार दो युवकों ने एक मकान पर अंधाधुंध चार गोलियां चलाईं। गोली चलाकर मकान के मालिक के बेटे को कॉल करके धमकी दी कि आज तू बच गया। घर होता तो जान से मार देते। बहुअकबरपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गद्दी खेड़ी गांव निवासी सेवा सिंह ने बताया कि मंगलवार रात घर पर सोया हुआ था। रात 2:40 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर सीसीटीवी की जांच की तो उसमें बाइक पर आते दो युवक दिखाई दिए।
विज्ञापन

बाइक को थोड़ी दूरी पर खड़ा करके एक युवक गेट के पास आया और घर पर चार-पांच फायर किए जबकि पीछे खड़ा युवक फोन लिए हुए दिखाई दे रहा है। फायर करके युवक मौके से भाग गए।
-
बेटे को कॉल करके दी धमकी...तू घर पर नहीं था, मारने आए थे
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा आशीष बाहर गया हुआ था। उसके फोन पर एक नंबर से फोन आया। तू घर पर नहीं था, तुझे मारने आए थे। तेरे घर वालों को भी जान से मारेंगे। इसके बाद फोन काट दिया। सूचना पाकर रात तीन बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर बहुअकबरपुर थाने में सूचना दी। थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर ही है।
विज्ञापन



होली के दिन चार साल पहले भी हुई थी फायरिंग
2022 में आशीष के मकान पर होली की रात को अंधाधुंध फायरिंग हुई थी। वह वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी। मामले में आरोपी गिरफ्तार हो गए थे। अब रात को किसने मकान पर फायरिंग की, इसका पता पुलिस मोबाइल नंबर की आईडी की जांच कर पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें