महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (ईसी) की सोमवार को आयोजित
238वीं बैठक में कई प्रशासनिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
मदवि
कुलपति एचएस चहल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी परिषद की इस बैठक में
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की स्थापना और इस संस्थान में
एमएससी (पब्लिक हेल्थ, बायो स्टेटेसटिक्स, ईपी डिमियोलॉजी) शुरू करने के
प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कार्यकारी परिषद ने शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति
के लिए शार्ट-लिस्टिंग के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के प्रावधान का प्रस्ताव
स्वीकृत किया गया।
बैठक में सितंबर और अक्तूबर माह में आयोजित कई
प्राध्यापकों की पदोन्नति के लिए स्क्रीनिंग-कम-इवैल्यूएशन समितियों व चयन
समितियों की अनुशंसा मंजूर की गई। बैठक में अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग
की प्राध्यापिका डा. लवलीन मोहन व विजुअल आर्ट्स विभाग के प्राध्यापक डॉ.
भूप सिंह गुलिया के अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने के अनुरोध संबंधित
प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस बैठक में कल 36 प्रस्तावों पर विचार किया
गया। कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स समेत ईसी के अन्य सदस्यों ने बैठक में भाग
लिया।