फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
20-एमडीयू में एनएसएस​ ​शिविर का शुभारंभ करते प्रो. सविता राठी, प्रो. सपना गर्ग व अन्य। स्रोत- ए - फोटो : credit
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 22 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रो. सपना गर्ग मुख्य अतिथि तथा प्रो. सविता राठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. सविता राठी ने विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए उत्साहित किया। मुख्य अतिथि प्रो. सपना गर्ग ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया।विद्यार्थियों से प्रकृति के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान किया।
दोपहर के सत्र में डॉ. अमरिंदर कौर ने स्वयंसेवकों को डिजिटलाइजेशन विषय पर बताया कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपने कार्यों को सरल बना सकते हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा, डिजिटल उपकरणों के दुरुपयोग व फेक न्यूज की जानकारी दी।
विज्ञापन

अंतिम सत्र में वक्ता विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी प्रयोग, पारिवारिक एकात्मता व नागरिक कर्तव्यों के पालन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुरदयाल, डॉ. नीतू रानी, डॉ. शेरी व डॉ. रवि प्रभात ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें