फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बनवाया जा रहा स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला।
विज्ञापन

शहीदों की यादों को सहेज कर रखने के उद्देश्य से सांपला ब्लॉक के गांव भैंसरू खुर्द में शहीद स्मारक का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर लाखों रुपए की राशि खर्च होगी। यह शहीद स्मारक उन वीर जवानों की याद दिलाएगा जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसमें तीन स्वतंत्रता सेनानी और तीन सेना में अलग-अलग स्थान पर भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवान शामिल हैं। सभी इन महान विभूतियों की प्रतिमा लगाई गई है और नाम लिखे गए हैं। आज की युवा पीढ़ी इन शहीदों के बारे में जानकारी ले सकें।
स्मारक में स्वतंत्रता सेनानी में शहीदों के नीचे उनके नाम पता सब लिखा गया। सभी तस्वीर राजस्थान के पत्थर से तैयार कराई गई है। लोहे की ग्रिल लगाकर छोटा पार्क भी मनाया गया। स्मारक का उद्घाटन 20 जनवरी को किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायत जोर-शोर से तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी लगी प्रतिमा
यह स्मारक गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास स्कूल के गेट पर बनाया गया। एक तरफ शिव मंदिर है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में भी देश भक्ति भावना पैदा होगी और शहीदों को सम्मान मिलेगा। इनमें स्वतंत्रता सेनानी दीपचंद, रूपचंद, पतराम, शाहिद, सुरेश, जसवंत व रणबीर प्रतिमा लगाने गई है। गांव के शहीदों की याद में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसका काम करीब 90 फीसदी तक पूरा हो चुका है। युवाओं को शहीदों के बलिदान का पता चल सके।

स्मारक का 20 जनवरी को उद्घाटन होगा। यहां 80 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया जाएगा।
पुनीत कुमार, सरपंच, भैंसरू खुर्द।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें